पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की भागीदारी

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 21 जून से स्कूल खोलने का विरोध

जयपुर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल गणगौर में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर जिले से कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक का संचालन गोपाल मीना ने किया।

21 जून से विद्यालय खोलने का विरोध

प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि पूर्व में शिक्षकों को आश्वस्त किया गया था कि अवकाश में कोई कटौती नहीं होगी, लेकिन 21 जून से विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व की भांति 1 जुलाई से ही विद्यालय खोले जाने चाहिए।

महासदस्यता अभियान का ऐलान

प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल से नए सत्र के साथ ही प्रदेशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जा सके।

शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन

प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि बैठक में शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर जल्द समाधान हेतु राज्य सरकार को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

इनमें प्रमुख मांगें शामिल हैं:

  • विद्यालय खोलने की तिथि 1 जुलाई करना
  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण व पदोन्नति
  • शिक्षकों का समायोजन व स्टाफिंग पैटर्न लागू करना
  • संविदा व पैराटीचर्स को स्थायी करना
  • वेतन विसंगतियों का समाधान

एकजुटता पर जोर

प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में इंद्राज जाखड़, रामप्रताप मीणा, नारायण सिंह, जवरी लाल प्रजापत, रणवीर यादव, गोपी कुमावत सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here