- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डीग। राजस्थान कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली डीग पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने गिरिराज जी की तलहटी स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में अपनी पत्नी व परिवार सहित अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर के महंत मोतीलाल ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. रामवीर सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह मेहरावर, जिला अध्यक्ष राजीव गोवर्धन सिंह, करण सिंह फौजदार, पूरन बडेसरा, दीपू फौजदार, देवी सिंह प्रसाद पाराशर, वीरेंद्र चौधरी और कन्हैया शर्मा नहरोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -


















































