- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरला/भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन)। गुरला के आजादनगर में सेन परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धा और परंपरा के साथ शीतला अष्टमी (बसोड़ा) का पर्व मनाया। इस अवसर पर परिवारों में एक दिन पहले सप्तमी को ही विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए और अष्टमी के दिन माता को भोग लगाया गया।
इस परंपरा के तहत राधा पुआ (एक प्रकार का मीठा पुआ), हलवा, पूरी, रबड़ी, दही, पापड़ और पकोड़े जैसे व्यंजन पहले ही बना लिए जाते हैं। अष्टमी के दिन घर में ताजा भोजन नहीं बनाया जाता और चूल्हा भी नहीं जलाया जाता। इस दिन ठंडा और बासी भोजन ही प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
मान्यता है कि यह पर्व माता शीतला को समर्पित है, जो चेचक, खसरा और अन्य बीमारियों से रक्षा करती हैं। श्रद्धालु माता से परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
- Advertisement -















































