आदिवासी कांग्रेस राजस्थान प्रदेश कमेटी में योगेश कुमार मीणा को नियुक्ति

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर- मनीष कुमार पारीक

नावा सिटी। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश कमेटी में योगेश कुमार मीणा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद मीणा ने कांग्रेस के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन और आदिवासी समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ निभानी है।

योगेश कुमार मीणा लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। वे पूर्व में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस के पर्यावरण प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव और नागौर जिले में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि मीणा आगामी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से टिकट की मांग भी की थी।

उनकी नियुक्ति की खबर से समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर उन्हें बधाई दी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों में मीणा आदिवासी समाज से एक नए चेहरे के रूप में उभर सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here