लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा में तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर मंडल की बैठक गुरुवार को संत सुन्दरदास सामुदायिक सेवा संस्थान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल प्रभारी जय नारायण वर्मा ने की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आगामी 28 फरवरी को अजमेर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा में भाजपा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी बाबू लाल कासलीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कस्बे से सैकड़ों कार्यकर्ता आम सभा में जाएं और इस दौरान पार्टी की एकजुटता भी बनाए रखें।
मंडल प्रभारी जय नारायण ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अलग-अलग टोली बनाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं। उनका कहना था कि इस प्रयास से अधिक से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। मोदी यात्रा संयोजक घासी जैन ने आश्वस्त किया कि कस्बे से लगभग 200 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेंगे।
बैठक में भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, भाजपा नेता जगदीश साहू, चिरंची लाल सैनी, किशन खींची, प्रहलाद सैनी, कन्हैया लाल सैनी, मंडल उपाध्यक्ष पहलाद प्रजापत, चंदकांता जांगिड़, पार्षद सुमन मेरुठा, लोकेश सैनी, मंत्री राकेश सेन, रिंकेश चेची, आकाश गुर्जर, संजय शर्मा, जुबेर पठान, राम सैनी, ईश्वर शर्मा, महेश कुशवाहा, विजेंद्र कुशवाहा सहित बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















































