लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शरत कविराज ने संभाली जिम्मेदारी, ओम प्रकाश हुए रिलीव
जोधपुर। शहर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी शरत कविराज ने आज दोपहर लगभग 1:15 बजे जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश से ली।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। पदभार संभालने के साथ ही शरत कविराज ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
पदभार ग्रहण करने के बाद ओम प्रकाश औपचारिक रूप से रिलीव हो गए। उल्लेखनीय है कि शरत कविराज इससे पूर्व जोधपुर में ग्रामीण एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
















































