माली समाज की बैठक, आरक्षण को लेकर विधानसभा घेराव का निर्णय

0
194
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में तहसील माली समाज की बैठक मंगलवार को माली समाज छात्रावास, उनियारा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान समाज की 11 सूत्रीय मांगों एवं आरक्षण मुद्दे पर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूर्व टोंक जिला अध्यक्ष बद्रीलाल भारती बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने मोबाइल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से समाज के पंच-पटेलों और युवाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समाज के हक और सम्मान की लड़ाई है और सभी को एकजुट होकर इसमें शामिल होना चाहिए।

तहसील माली समाज अध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने बताया कि आरक्षण संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के नेतृत्व में हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे गए थे। अब उन्हीं मांगों को लेकर 25 फरवरी को जयपुर में विधानसभा घेराव किया जाएगा, जिसमें उनियारा तहसील से बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे।

बैठक में शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी की मौजूदगी में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बुधवार सुबह 8 बजे माली-सैनी छात्रावास, सवाई माधोपुर रोड, उनियारा से समाजजन जयपुर के लिए रवाना होंगे। समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

बनेठा, सुथड़ा, अलीगढ़, बामणिया, सोप, मुबारक नगर, चोरू पचाला, डाबला बालीथल, दोबड़िया, गाडौली, पलाई, ककोड़, फुलेता सहित आसपास के गांवों में संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की अपील की गई।

समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि भरतपुर से जयपुर तक जनअधिकार पदयात्रा भी निकाली जा रही है, जो स्वाभिमान, एकता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का संकल्प है।

बैठक में प्रभुलाल सैनी, तेजपाल सैनी, कन्हैया लाल सैनी, शंकर लाल सैनी, बाबूलाल सैनी, हजारीलाल सैनी, सीताराम सैनी, रामस्वरूप सैनी, जगदीश सैनी गाडौली, नरेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, कमल सैनी, राकेश सैनी, सोजीलाल सैनी, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, पप्पूलाल सैनी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here