बीकानेर की बेटी को न्याय दिलाने सेन समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गुरला/भीलवाड़ा | सत्यनारायण सेन

बीकानेर जिले के रणजीतपुरा (बज्जू) में 13 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना के विरोध में भीलवाड़ा में सेन समाज ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। “समस्त सेन समाज” के बैनर तले समाजजनों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मासूम बच्ची परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन उसका शव थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला, जो पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है।

चार प्रमुख मांगें रखीं

समाज की ओर से प्रशासन के माध्यम से सरकार को चार प्रमुख मांगें भेजी गईं—

  • हत्याकांड और दुष्कर्म के दोषियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी।

  • मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर मृत्युदंड सुनिश्चित किया जाए।

  • सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई।

  • पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here