लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुमेरपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग, पाली खंड के DMFT योजना के तहत गुंदोज से डेंडा के बीच डामर सड़क निर्माण कार्य में गंभीर गुणवत्ता कमी मिलने पर अजमेर की मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन पर रिस्क एंड कोस्ट कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने निर्माणाधीन सड़क का स्वयं निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए।
सड़क निर्माण का विवरण
-
लागत: 353.41 लाख रुपए
-
लंबाई: 7.2 किमी
-
कार्यादेश: 23 मार्च 2023, मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन, अजमेर
-
निर्धारित अवधि: 7 माह
-
वास्तविक कार्य: जून 2025 तक केवल 4 किमी तक डामरीकरण
दोष और शिकायत
मानसून में जलभराव और कंपनी द्वारा पटरी निर्माण में compaction न करने के कारण सड़क के नीचे जल रिसाव हुआ और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री जोराराम कुमावत ने मौके पर निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जांच का आदेश दिया।
कार्रवाई
-
अधीक्षण अभियंता सर्वे एवं गुण नियंत्रण जोधपुर की जांच में कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया।
-
कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी गई।
-
अति. मुख्य अभियंता सानिवि संभाग प्रथम जोधपुर ने अनुबंध की धाराओं के तहत कंपनी की अमानत राशि जब्त की और भारी पेनल्टी लगाने का आदेश दिया।
-
अब सड़क का कार्य नए टेंडर के माध्यम से अन्य फर्म से गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाया जाएगा।
यह कार्रवाई गुणवत्ता में कमी और जनता की सुविधा प्रभावित करने वाले निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त संदेश है।

















































