नागौर में निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से फागोत्सव

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा, नागौर

नागौर। शहर के प्रथम निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को प्रताप सागर के पास किन्नर समाज एवं श्याम शिव हनुमान प्राचीन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 4:30 बजे से फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन प्रभावक राजेश गौड़ (राजू भाई) द्वारा गणेश वंदना से की गई। नागौर किन्नर समाज की गादीपति रागिनी बाईं जी के प्रतिनिधि के रूप में आरती बाईं जी सहित अन्य किन्नर समाज के सदस्यों ने निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भजन संध्या में गौड़ हरिओम आसोपा एवं दीपक शर्मा ने फागण के रसिया भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों पर श्याम भक्त नाचते-झूमते नजर आए। फाग महोत्सव में राधा कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्याम भक्तों से खचाखच भरा रहा। भजनों के बीच-बीच में श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर श्याम बाबा मंदिर के अध्यक्ष अशोक कुमार ललवानी (पिंटू सा) ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here