भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली।  इसे कहते हैं जैसे को तैसा, दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AI समिट में हंगामा करके प्रदर्शन किया था , कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन की देशभर में निंदा हो रही है किसी ने भी उनका कार्यक्रम स्थल पर जाकर इस तरह से भौंडा प्रदर्शन करने को उचित नहीं माना । तो भाजपा कार्यकर्ता भला कहां चुप रहने वाले थे। जयपुर में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। आज शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली , महाराष्ट्र , गुजरात और जम्मू कश्मीर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

राहुल गांधी गद्दार है ट्रेडिंग में

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देशभर में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी गद्दार है एक्स पर अभियान चलाया जो आज ट्रैंडिंग में है। मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए।

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एआई सम्मिट के दौरान कांगेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का जवाब देते हुए शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। आने वाले समय में ये कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओँ के बीच का संघर्ष बढ़ सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here