जीआरपी थाना स्टाफ ने मायरा भर पेश की मानवता की मिसाल

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फुलेरा (हेमन्त शर्मा)। संवेदनशील पुलिसिंग की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए Government Railway Police के अंतर्गत जीआरपी थाना फुलेरा के स्टाफ ने थाने की मैस में कार्यरत कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा की पुत्री के विवाह अवसर पर सामूहिक रूप से मायरा भरकर सामाजिक सरोकार निभाया।

स्टाफ सदस्यों ने आपसी सहयोग से 41,000 रुपये नकद राशि प्रदान की तथा परिवार के लिए कपड़े भेंट किए। यह पहल केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रही, बल्कि पारिवारिक अपनत्व और मानवीय संवेदना का उदाहरण बनी।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहिता को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं। परिजनों ने भावुक होकर पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कृष्ण विश्नोई ने बताया कि थाना स्टाफ ने स्वैच्छिक योगदान से राशि एकत्रित कर मायरा भरा है। उनका कहना था कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी गंभीरता से निभाती है।

जीआरपी थाना फुलेरा की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है कि पुलिस और आमजन के बीच संवेदनशील संबंध ही सशक्त समाज की नींव हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here