सफाई कर्मी की बेटियों की शादी बना शहर का उत्सव

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सेठ अनंत राम सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाई जा रही है सफाई कर्मी की बेटी की शादी

रिपोर्टर: योगेश ऋषिका, सीकर

सीकर। शहर के आरटीओ रोड स्थित दयालबाग मैरिज गार्डन में आज सफाई कर्मी राधेश्याम सरवन की बेटियों निशा और निकिता की शादी पूरे धूमधाम से आयोजित की जा रही है। इस आयोजन को सेठ अनंत राम सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक समरसता के उत्सव के रूप में आयोजित किया है।

राधेश्याम पिछले 20–25 वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़े हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया ने विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाई। पूरे शहर में करीब 5000 निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं और 4000 से अधिक मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

भव्य तैयारियां और संतों की उपस्थिति

शादी में विभिन्न स्थानों से साधु-संत शामिल होंगे। अयोध्या से संत मंडप संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। विवाह समारोह में जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य प्रतापपुरी सहित कई संतों की उपस्थिति रहेगी।

मेहमानों के लिए गुलाब जामुन, काजू कतली, दही बड़ा, पुलाव सहित अनेक व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से दोनों बेटियों को बेड, फ्रिज, टीवी और बाइक सहित कई उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

सामाजिक समरसता का संदेश

ट्रस्ट सदस्य विनीता सिंघानिया ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है, जहां पूरा शहर एक परिवार बनकर सुख-दुख साझा करता है।

राधेश्याम भावुक होकर बताते हैं कि सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था, लेकिन आज पूरे शहर का आशीर्वाद उनकी बेटियों के साथ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here