राहुल गांधी को धमकी देने वाला निकला कोटा का आदतन अपराधी

0
21
- Advertisement -

राज सिंह  आमेरा  ने  दी  धमकी 

राहुल  गांधी  को  गोली  मारने की धमकी 

बिड़ला  का  समर्थक  बताया  जा रहा है  आरोपी

दिल्ली।  कॉंग्रेस के  दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी।ये ही नहीं उसने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के चैंबर में नारेबाजी करने वाले सभी 25 सांसदों के घरों में भी तोड़फोड़ करने की धमकी । क्या है इस पूरे मामले का राजस्थान से कनेक्शन, क्या है उसका पोलिटिक्ली या आपराधिक कनेक्शन जिसके एक वीडियो से संसद से लेकर सड़क तक भूचाल आ गया?

गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया X पर शेयर किया और कहा कि वीडियो जारी करने वाला भाजपा और संघ से जुड़ा हुआ है जो तथाकथित करणी सेना का पदाधिकारी बताते हुए राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी दे रहा है। ये एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश है।

एकी  वीडियो  जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पहले आप कोटा के रहने वाले राज सिंह आमेरा का वो वायरल वीवीडियो में किस तरह से एक आदतन अपराधी बेखौफ होकर कांगेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

खुद  को  बताया  करणी सेना  का  पदाधिकारी 

धमकी देने वाला शख्स जो अपने आपको भाजपा और करणी सेना से जुड़ा बता रहा था लेकिन श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना ने आरोपी से पल्ला झाड़ लिया। मकराना बोले करणी सेना की विचारधारा किसी की हत्या करने या मारपीट करने की नहीं है।  हमारा किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन किसी को जान से मारने की धमकी देने की सोच करणी सेना की नहीं हो सकती।

श्रीकरणी सेना ने  पल्ला झाड़ा 

श्रीकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान आने से साफ हो गया कि आरोपी का करणी सेना से कोई लेना- देना नहीं था और आरोपी करणी सेना के नाम से कैसे एक राष्ट्रीय पार्टी के सबसे बड़े नेता को जान से मारने की धमकी दे रहा था… लेकिन जैसे ही आरोपी का वीडियो वायरल हुआ कोटा पुलिस सक्रिय हुई और एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है… वह तो कोटा के उद्योग नगर थाने का आदतन अपराधी निकला।

अपराधी जिसके एक वीडियो ने सियासत में भूचाल मचाई 

किस तरह से कोटा का एक अदना सा अपराधी जिसके एक वीडियो ने सियासत में भूचाल ला दिया। किस तरह से विपक्ष को सत्ता पक्ष को घेरने का मौका दिया और किस तरह से पूरे देश की सियासत में इस बात को लेकर आरोप- प्रत्यारोप लग रहे हैं कि बीजेपी का एक कार्यकर्ता किस तरह से देश की संसद की राजनीति में होने वाले घटनाक्रम को लेकर किस हद तक जा सकता है। सिर्फ अपने आका को खुश करने के लिए किस हद तक जा सकता है। लेकिन लोकतंत्र में इस ये बिल्कुल भी ठीक नहीं कहा जा सकता क्योंकि लोकतंत्र में संसद में नेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहता है ।समर्थक उसको लेकर नेताओं को मारने पीटने की धमकी दे तो इसे उचित नहीं कह सकते।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here