लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को उनियारा पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
एसपी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। सदस्यों ने कस्बे में नशे व स्मैकचियों पर रोक, साइबर ठगी, मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित खड़े वाहन, चोरी की घटनाएं, नाबालिगों द्वारा तेज गति से वाहन चलाना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियां, गश्त बढ़ाने, मनचलों पर कार्रवाई, यातायात पुलिसकर्मी तैनाती एवं मंदिर चोरी के खुलासे जैसे मुद्दे उठाए।
इस पर एसपी ने थानाधिकारी कप्तान सिंह को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा कुमारी चौधरी, एएसआई रतन लाल मीणा, सीएलजी सदस्य शंकर लाल ठाडा, राकेश बढ़ाया, कैलाश चौधरी, बालकिशन शर्मा, राजेश जोशी, अभय सिंह शक्तावत, संदीप गुप्ता, सुरेश कुमावत, घासी जैन, गुड्डू भाई, चेतन भट्ट एवं चेतन शर्मा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
इससे पूर्व एसपी ने नगरफोर्ट थाने का भी निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
















































