- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, प्रविण सोलंकी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -













































