त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास बाघिन की अठखेलियां

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर

लोकेश टटवाल

रणथंबोर फोर्ट में एक बार फिर बाघिन T-2504 का मूवमेंट देखने को मिला। त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास बाघिन को अठखेलियां करते देख श्रद्धालुओं और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस रोमांचक लेकिन डरावने पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। डीएफओ मानस सिंह के निर्देश पर मंदिर जा रहे सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से किले से बाहर निकाला गया।

वन विभाग की कड़ी निगरानी के बीच कुछ समय बाद बाघिन जंगल की ओर लौट गई, जिसके बाद किले का रास्ता दोबारा खोल दिया गया।

फिलहाल वन विभाग लगातार बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here