लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: प्रेम सोनी
समदड़ी, बालोतरा | राज्य मंत्री केके बिश्नोई शुक्रवार को बालोतरा पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। बाड़मेर–बालोतरा जिला पुनर्गठन के बाद यह मंत्री केके बिश्नोई का बालोतरा जिले का पहला दौरा रहा।
डोली टोल प्लाजा से पचपदरा तक मंत्री केके बिश्नोई का रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा व नारों के साथ स्वागत किया। सुबह करीब 9 बजे डोली टोल प्लाजा पर उनका पहला स्वागत किया गया, इसके बाद अहिंसा सर्किल पर एक बड़ा स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री केके बिश्नोई बालोतरा पहुंचे, जहां पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात मंत्री गुड़ामालानी के लिए रवाना हुए।
गुड़ामालानी और धोरीमन्ना को बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के बाद यह मंत्री का पहला दौरा था। गुड़ामालानी में शाम करीब 5 बजे आयोजित धन्यवाद सभा को मंत्री केके बिश्नोई संबोधित करने वाले थे। दौरे को लेकर गुड़ामालानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान जैसलमेर और बाड़मेर से आए भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। वहीं युवाओं में रिफाइनरी से जुड़ी संभावित नौकरियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।















































