लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुंवारिया के लुहारिया मोहल्ले में सर्दी राहत सेवा कार्य
राजसमंद | रिपोर्ट – गौतम शर्मा
राजसमंद | राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे के लुहारिया मोहल्ले में रविवार को चंदन बाला महिला मंडल द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा कार्य किया गया। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंडल की ओर से छोटे बच्चों को जूते तथा 16 जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। सामग्री पाकर महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
आगाज़ परियोजना की कार्मिक देउ कुमारी रेगर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे चंदन बाला महिला मंडल की एक दर्जन से अधिक महिलाएं लुहारिया बस्ती पहुंचीं, जहां मोहल्ले की महिलाएं पहले से ही एकत्रित थीं। मंडल अध्यक्ष सुनीता तातेड़ के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर लाभार्थी परिवारों ने महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष सुनीता तातेड़ ने कहा कि सेवा, सहयोग और संस्कार महिला मंडल का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
इस सेवा कार्य में चंदन बाला महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता तातेड़, कोषाध्यक्ष रीना तातेड़, संयुक्त मेवाड़ अध्यक्ष शालिनी तातेड़, मंत्री किरण चपलोत, कार्यकारिणी सदस्य नूतन कच्छारा, अंतर बाई तातेड़, रतन देवी तातेड़, भागवंती पिपाड़ा, हेमलता तातेड़, सुमन कच्छारा, रेखा ओस्तवाल, डिम्पल तातेड़, भावना तातेड़, सोनल सिरोहिया, पिंकी ओस्तवाल तथा सुरेश चंद्र रेगर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। 


















































