लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: पारस माली
सिवाना–बालोतरा। धोरीमन्ना में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली में सिवाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसे लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुनील परिहार ने शुक्रवार को सिवाना स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक को संबोधित करते हुए सुनील परिहार ने कहा कि धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी को बाड़मेर जिले से हटाकर बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के फैसले को लेकर आमजन में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए कल धोरीमन्ना में आयोजित जन आक्रोश रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
पूर्व रीको निदेशक एवं कांग्रेस नेता सुनील परिहार ने सिवाना क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली एवं धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। जानकारी के अनुसार सिवाना क्षेत्र से लगभग 25 वाहनों में कांग्रेसी कार्यकर्ता धोरीमन्ना पहुंचेंगे।















































