- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यप्रकाश मयंक | उनियारा
उनियारा: उनियारा के बनेठा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देशन में और वृत अधिकारी आकांक्षा चौधरी की सुपरविजन में हुई।
थाना अधिकारी भागीरथ सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ककोड कस्बे में दिसंबर माह की रात हुई चोरी की घटना की जांच की थी। अज्ञात व्यक्तियों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर सामान और करीब 7,500 रुपये चोरी कर लिए थे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।
तफ्तीश के दौरान ओमप्रकाश पुत्र महावीर मीणा (24 वर्ष) निवासी अरनिया माल, थाना मेहंदवास, टोंक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से बरामदगी की प्रक्रिया जारी है और वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए अनुसंधान चल रहा है।
- Advertisement -

















































