लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार की उपस्थिति में बार एसोसिएशन अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ का तलवार भेट और साफा बांधकर स्वागत किया।
योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि राठौड़ के अध्यक्ष बनने से समाज के युवाओं में नई ऊर्जा और उमंग आएगी। जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ठूमिया ने बताया कि राठौड़ समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे हैं, और उनके अध्यक्ष बनने से करणी सेना के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। प्रदेश प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह काछोला ने कहा कि राठौड़ करणी सेना भीलवाड़ा के संरक्षक रहे हैं।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह गुलगांव, पृथ्वीपाल सिंह आमली, अवतार सिंह कोयल, नारायण सिंह बिलाखी, बबलू भरणीकला, भगवान सिंह जितिया खेड़ी, नरेंद्र सिंह मोटरास, राजेंद्र सिंह सोलंकी, भंवर सिंह छपारा, राम सिंह शक्तावत, दशरथ सिंह बिलिया, सम्पत सिंह कोटडी, नरेंद्र मंडावरिया, संजय सैनी, कमल तिवारी, गजेंद्र सहित सैकड़ों करणी सैनिकों ने राठौड़ का स्वागत किया।













































