- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बिश्नोई टाइगर फोर्स, भीलवाड़ा ने वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
फोर्स के उपाध्यक्ष रोहित पोरवाल ने बताया कि प्रदेश में अवैध वृक्ष कटाई, अवैध खनन और वन्यजीव शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से सख्त कानून लागू करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर संगठन के सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोनू, बक्षु, सूरज, हरक लाल, शंकर, हरीश और ओम जी विश्नोई उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
बिश्नोई टाइगर फोर्स ने कहा कि वह भविष्य में भी जनहित और पर्यावरण सुरक्षा के लिए आंदोलन और जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेगी।
- Advertisement -













































