लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बृजकिशोर पारीक | जोधपुर
जोधपुर। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर पूर्व विधायिका मनीषा पंवार की ओर से शहर के प्रतिष्ठित होटल पार्क प्लाज़ा, पाँच बत्ती चौराहा में मीडिया साथियों के सम्मान में “नववर्ष स्नेहमिलन एवं प्रीतिभोज” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्नेहमिलन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद, आत्मीयता और नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर मनीषा पंवार ने सभी मीडिया साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में मीडिया समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा किए जा रहे सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रीतिभोज में सभी अतिथियों ने सहभागिता कर आयोजन का आनंद लिया। पूरा कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और नववर्ष की सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।



















































