लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
25 जनवरी 2026 को होगा हिंदू सम्मेलन, मंडल की द्वितीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
गंगधार | झालावाड़
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे स्थित हनुमान जी मंदिर में हिंदू सम्मेलन के निमित्त चौमहला खंड के गंगधार उपखंड अंतर्गत गंगधार मंडल की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 25 जनवरी 2026 (रविवार) को गंगधार में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन के लिए समितियों का गठन
बैठक में हिंदू सम्मेलन की सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साथ ही क्षेत्र के सभी गांवों के प्रमुख नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रत्येक गांव की भजन मंडली को भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
बैठक में मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा के साथ सम्मेलन का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सम्मेलन में—
-
आकर्षक झांकियां
-
बैंड, ढोल एवं डीजे
-
चौराहों पर भगवा पताका लगाने
-
रंगोली सजावट
जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गणवेश और समापन कार्यक्रम तय
सम्मेलन के दौरान पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता-साफा अथवा कुर्ता-पजामा-साफा को गणवेश के रूप में तय किया गया है, जबकि मातृ शक्ति भगवा साड़ी में सहभागिता करेगी। सम्मेलन के समापन अवसर पर अखाड़ा प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी।
उत्साह का माहौल
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।











































