लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां: राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर आज नायब तहसीलदार भैरूंदा को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग और निदेशक, शिक्षा निदेशालय के नाम से शिक्षक समस्याओं का समाधान जल्द कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें
-
पीडी मद के शिक्षकों का जुलाई माह का बकाया वेतन भुगतान
-
लंबित दीपावली बोनस
-
डीए एरियर भुगतान
-
अन्य लंबित मांगें
प्रशासनिक अधिकारी का आश्वासन
सीबीईओ भैरूंदा के नाम ज्ञापन सौंपने और वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
शिक्षकों की उपस्थिति
ज्ञापन प्रदेश महासमिति सदस्य प्रकाश जांगिड़ एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर मोहसिन खान, नाथूदिन, हेतराम वर्मा, गिरधारी राम जाट, प्रकाशचंद, रामचंद्र, पुखराज, कैलाश, नियाज, परसराम पुनिया, गोपाल राम जाट सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
















































