- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन की एकजुटता पर जताया जोर
नागौर | मेड़ता सिटी
भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया का जसनगर प्रवास भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव का अवसर बन गया। प्रवास के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश टाक और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय और भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बुधाराम गरवा, पदम सारस्वत और जिला उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के विकास और समाज में पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
- Advertisement -











































