लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्री श्याम जल मंदिर पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को वितरित हुई प्रसादी
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | उनियारा उपखंड के अलीगढ़ कस्बे में श्याम सेवा समिति रामपुरा की ओर से बस स्टैंड स्थित श्री श्याम जल मंदिर में पौष बड़े का भोग लगाकर प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समिति के अमित जोशी एवं मनोरंजन जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अलीगढ़ थाना अधिकारी राजकुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्याम बाबा की आरती उतारने के साथ की गई। इस अवसर पर सेवा समिति सदस्यों ने राजकुमार चौधरी का माला एवं श्याम दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
बाबा श्याम को लगाया विशेष भोग
आयोजन के दौरान बाबा श्याम को हलवा एवं पकौड़ी का भोग अर्पित किया गया। भोग के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी रहे मौजूद
इस अवसर पर दीपक टंकारिया, महावीर सुमन, गोपाल जोशी, मनीष सैनी, बलराम शर्मा, मनोरंजन जांगिड़, अमित जोशी, महेंद्र सोयल, नरेश जैन, नैतिक शर्मा, भव्यांश शर्मा सहित अनेक श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


















































