गौरवपूर्ण वृद्ध अवस्था एवं सम्मानित जीवन पर विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

0
49
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । जयपुर के वैशाली नगर स्थित राजयोग भवन में “गौरवपूर्ण वृद्ध अवस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर एक भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कार्यक्रम के उद्देश्य, जीवन मूल्यों एवं श्रेष्ठ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी को शुभ संकल्पों एवं श्रेष्ठ आचरण की प्रतिज्ञा भी कराई गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आदरणीय राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी जी एवं बीके चन्द्रकला दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीदीयों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वृद्धावस्था को बोझ नहीं बल्कि अनुभव, सम्मान और आत्मिक सशक्तता की अवस्था बनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। राजयोग के अभ्यास से व्यक्ति अपने मन और संस्कारों को सशक्त बनाकर सम्मानित जीवन जी सकता है।
इस अवसर पर जर्मनी से पधारी सिस्टर पेट्रा ने भी मंच से श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की प्रतिज्ञा कराई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, एकता और आध्यात्मिकता का संदेश प्रसारित हुआ।कार्यक्रम में वैशाली नगर के सभी भाई-बहनों सहित विभिन्न स्थानों से पधारे हजारों की संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह, अनुशासन और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।सोशल विंग मेम्बर सोनू अलवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सकारात्मक सोच एवं मूल्यनिष्ठ जीवन को प्रोत्साहित करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपनी वृद्धावस्था को गौरवपूर्ण एवं जीवन को सम्मानित बना सके।कार्यक्रम का समापन शांति, सकारात्मक ऊर्जा और श्रेष्ठ संकल्पों के वातावरण में हुआ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here