- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण करने पर भाजपा जयपुर शहर खेल प्रकोष्ठ के शेर सिंह जांदू संजय नगर स्थित वीर हनुमान मंदिर से वीर हनुमान मंदिर सामोद तक दौड़ते हुए जाएंगे। जांदू करीब 50 किलोमीटर दौड़ते हुए यह यात्रा करेंगे ।
जांदू ने बताया कि यह यात्रा भाजपा सरकार की सफलता और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए रखी गई है। यह आयोजन प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ समर्पित है।
- Advertisement -
















































