बीएसपी बीजेपी की बी टीम हो गई- राहुल

0
166
- Advertisement -

उत्तरप्रदेश। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। वे बोले बहुजन पार्टी तो गई। अब वो बीजेपी की बी टीम हो गई है। इसलिए बीएसपी के नेता बीजेपी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते । एक बारगी तो वे मंच से बसपा का नाम तक भूल गए। कार्यकर्ताओं से पूछा सपा से पहले कौनसी पार्टी का शासन था। लोगों ने कहा बसपा । तब बोले बसपा तो गई। खत्म हो गई बीएसपी। अब बसपा बीजेपी की बी टीम हो गई। राहुल का ये बयान चौकाने वाला है। वे जिस बीएसपी को यूपी में खत्म पार्टी बता रहे है बसपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी से ज्यादा वोट लेकर आएगी। बसपा सुप्रीमों का सरकार बनाने का दावा है। उनका कहना था कि हम किसी भी पार्टी या नेता के खिलाफ आरोप- प्रत्यारोप में भरोसा नहीं करते हम अपना काम करते है। हमारी कैडर बेस पार्टी है। कांग्रेस वाले कह रहे है बसपा खत्म हो गई। बीजेपी की बी टीम हो गई। इसका पता उन्हें 10 मार्च को लगेगा। जब लोग परिणाम देखेंगे।

- Advertisement -
Previous articleनेताओं की नीयत देखकर करें वोट- प्रियंका
Next articleमोदीमय हई काशी, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here