Home latest कुंवरिया की निकिता सालवी का अजमेर में राजस्थान महिला हॉकी अकेडमी में...

कुंवरिया की निकिता सालवी का अजमेर में राजस्थान महिला हॉकी अकेडमी में चयन

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

गौतमशर्मा

राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे की होनहार जांबाज खिलाड़ी निकिता सालवी पुत्री पारसमल सालवी का अजमेर में राजस्थान महिला हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण में चयन हुआ है इससे कस्बेवासियों में खुशी का संचार है । बालिका पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी काफी होशियार है हॉकी सिखाने वाले प्रशिक्षक अध्यापक गोवर्धन लाल पूर्बिया ने बताया कि निकिता सालवी कुंवारिया में महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में अध्ययन करते हुए कक्षा 10 में भी 70% अंकों से उत्तीर्ण होकर उसका चयन जयपुर खेल अकादमी में चयन हुआ है, अब महिला हॉकी एकेडमी अजमेर से चयन हुआ है।

वह वहां से हॉकी प्रशिक्षण प्राप्त करेगी इस बालिका को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम के संस्था प्रधान पंकज कुमार सालवी में भी पढ़ाई के साथ साथ खेल में प्रेरित किया वहीं ग्रामीणों ने बालिका का मेवाड़ी व पगड़ी इकलाई से स्वागत कर हौसला बुलंद किया है।निकिता का राजस्थान महिला हॉकी एकेडमी अजमेर में चयनित होने पर राजसमंद जिला हॉकी संघ के सचिव अनिल शर्मा,कुंवारिया हॉकी कॉच गोवर्धन पूर्बिया, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुनिल, सुरेश कुमावत,चेतन चौधरी, दीपक,व अन्य खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान पर स्वागत किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version