Home latest कुंथुनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया

कुंथुनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में और श्रद्धा के साथ जैन धर्म के 17 वे तीर्थंकर कुंथु नाथ भगवान का गर्भ कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध कमेटी से गजानंद बड़जात्या व सन्तु जैन ने बताया कि कुंथुनाथ भगवान जैन धर्म के 17 वे तीर्थंकर हैं. तिलोयपण्णत्ति और उत्तरपुराण के अनुसार इन भगवान के भी गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान ये चारों कल्याणक हस्तिनापुर में ही हुए हैं। भगवान का गर्भकल्याणक श्रावण कृष्णा दशमी को हुआ, दीक्षा कल्याणक चैत्र शुक्ला तृतीया को हुआ तथा जन्म, केवलज्ञान और मोक्षकल्याणक वैशाख शुक्ला प्रतिपदा को हुआ है।उन्होंने लंबी आयु के बाद दीक्षा ली.उन्होंने कर्मों को नष्ट करके मोक्ष प्राप्त किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई प्रथम शांति धारा सुभाष चंद जैन संजय जैन अशोक जैन सहादत नगर वाले टोंक द्वारा शांतिधारा हुई उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और कुंथू नाथ भगवान की पूजा कर कुंथूनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया। शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन प्रकाश जैन ने सभी कार्यक्रम संपन्न कराये। भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहर वाले ने बताया साय. 7.30 भक्तामर दीपअर्चना की गई।

जिसके प्रथम पुण्यार्जक कजोड़ मल धर्मचंद जैन रमेश चंद जैन ओमप्रकाश जैन निर्मल जैन पवन जैन विनय जैन राजकुमार जैन सर्राफ परिवार उनियारा द्वारा और रविवार भक्तामर मंडल अलीगढ़ द्वारा भक्तामर अनुष्ठान किया गया जिसमें रविवार भक्तामर मंडल अलीगढ़ भी मौजूद रहा सविनय भक्ति के साथ भक्तामर दीपअर्चना की। भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी मंत्री बसंत जैन कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद सह. कोषाध्यक्ष मनोज जैन और रविवार भक्तामर मंडल अलीगढ़ द्वारा श्रेष्ठी परिवार माला दुपट्टा साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version