Home latest खुदाई के दौरान निकली 9वीं/ 10वीं सदी की कामाख्या माता की मूर्ति

खुदाई के दौरान निकली 9वीं/ 10वीं सदी की कामाख्या माता की मूर्ति

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

रियाँबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी में खुदाई के दौरान निकली 9वीं/ 10वीं सदी की कामाख्या माता की मूर्ति

रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के सदर बाजार स्थित लाहोटियो के मोहल्ले मे सम्पतराज जैन के मकान के पास बने नोहरे में 6-7 फीट की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति का निकली है। रियाँबड़ी के ज्ञानी पंडितो ने इस मूर्ति को कामाख्या माता जी की मूर्ति बताया जा रहा है।

मकान मालिक सम्पतराज जैन व शहरवासियो के अनुसार, मूर्ति के निकलने से क्षेत्र में उत्साह और आश्चर्य का माहौल है।मूर्ति की खोज के बारे मे पुरातात्विक विभाग को अवगत करा दिया गया है।महिलाओ पुरुषो ने माताजी के भजन कीर्तन किया।शहरवासियो ने मूर्ति की पूजा अर्चना कर घर परिबार की सुख समृद्धि की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version