Home latest घाँसभेरू की निकाली सवारी

घाँसभेरू की निकाली सवारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में रविवार को अच्छी बरसात व क्षेत्र में सुख समृद्धि, शांति व खुशहाली को लेकर ग्रामीण महिला-पुरूषों द्वारा ढोल-नगाडें व डीजे की धुन पर गाजे-बाजे के साथ घाॅस भैरू की भव्य सवारी निकाली गई। घाँस भेरू की संवारी को महिलाओ, पुरुषों व युवाओं ने हाथों से कमान संभालते हुए नगर भ्रमण करवाया I घाँस भेरुजी महाराज की सवारी में घाॅस भैरू की सवारी भेरूजी महाराज के मंदिर परिसर से प्रराम्भ होकर, बस स्टैण्ड, भुतेश्वर महादेव, पलाई बायपास, एनएच 148 डी, नगरफोर्ट मोड आदि मुख्य मार्गो होकर वापिस घास भैरू प्राॅगण में पहुचें। जुलस में महिला-पुरूष, युवा ढोल-नगाडें व डीजे की धुन में मंगल गीतों के साथ नाचते-गाते रहे। पूरा कस्बा भेरुजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा I लोगों द्वारा भेरुजी महाराज के बढ़-चढ़कर दारू की बोतल, नारियल अगरबत्ती, तेल आदि सामग्री चढ़ाई| इससे पुर्व में घांस भैरूजी का संकल पंचो ने भव्य श्रंगार कर सजाया गया। इस दौरान पुजारी कालूराम मीणा, टोनी शर्मा, हरिराम खींची, रमेश मीणा, हेमराज माली, समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी, मुकेश कुमार, सुनील जैन, मनीष धागड़, रामरेश मीना, प्रकाशचन्द धाकड, मोतीमोहन धाकड़, सोजीलाल, किशनलाल धाकड़, अशोक धाकड, हनुमान गुर्जर, बद्रीलाल सहित सैकड़ो महिला, पुरूष एवं युवा मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version