Home latest बाबा रघुवीर दास की पुण्यतिथि श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई

बाबा रघुवीर दास की पुण्यतिथि श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने लिया भाग

लोसल (सीकर) । लोसल क्षेत्र के नृसिंह आश्रम गुमानपुरा में बाबा रघुवीर दास महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाई गई। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आश्रम के महंत जयराम दास के सानिध्य में संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रविवार प्रातः आश्रम में बाबा रघुवीर दास की समाधि का पूजन कर हवन पूर्णाहुति और महाआरती की गई। दोपहर को भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान और बाबा रघुवीर दास की समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शनिवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बऊ धाम के संत रोशननाथ महाराज, साधु-संतों और स्थानीय कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक कार्यक्रम से जोड़े रखा।

कार्यक्रम में अयोध्या से महंत बृजमोहन दास महाराज, रामानंद आश्रम परमानंद धाम लोसल के महंत आकाशानंद गिरी, बोदलासी आश्रम के महंत पंचम नाथ महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version