लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में रिंगरोड़ पर हुए कार हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
शर्मा ने इस हृदय विदारक घटना पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि इस कठिन समय में उन्हें आवश्यक मदद मिल सके।
