Home latest शहर से सूथड़ा तक निकाली गई भव्य चतुर्थ पदयात्रा

शहर से सूथड़ा तक निकाली गई भव्य चतुर्थ पदयात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

   

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर से श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सूथड़ा तक भव्य चतुर्थ पदयात्रा का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति से बसंत जैन और चेतन जैन ने बताया कि इस पदयात्रा का आयोजन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सोमवार एवं शनिवार अभिषेक मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया।

यात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष राजेंद्र पटौदी, हुकम चंद शहर वाले द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर के अग्रवाल जैन चैत्यालय मंदिर पर एकत्रित हुए और धार्मिक जयकारों, भजनों तथा मंगलगान के साथ पदयात्रा पर रवाना हुए।

तीर्थ क्षेत्र पर पहुंचने पर सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। मार्ग में टोंक रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर यात्रियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। विशेष रूप से छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ पदयात्रा में भाग लिया।

तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर अपनी आस्था प्रकट की। सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा के बाद सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया।

इस दौरान नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि शाम 7:30 बजे भक्तामर दीपर्चना का आयोजन रविवार भक्तामर मंडल अलीगढ़ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह आयोजन धार्मिक भावना, सेवा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version