लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नामांकन के दौरान उमड़ा समर्थकों का हुजूम, विकास और जनसमस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता
जोधपुर। (तनेजा शर्मा) नगर निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर के वार्ड नंबर 19 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम वैष्णव ने बुधवार को समर्थकों की मौजूदगी और पूरे उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर घनश्याम वैष्णव का उत्साह बढ़ाया। समर्थकों में दिखाई दिए जोश और उत्साह से क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाता नजर आया। नामांकन स्थल पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं।
विकास और जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा
नामांकन दाखिल करने के बाद घनश्याम वैष्णव ने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका विश्वास, आपका समर्थन और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। वार्ड 19 के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरा हूं।”
चुनावी मुकाबला होने लगा दिलचस्प
घनश्याम वैष्णव के नामांकन के दौरान समर्थकों में नजर आया उत्साह वार्ड नंबर 19 में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है। नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी गतिविधियां और तेज होने लगी हैं। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के साथ वार्ड नंबर 19 का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।