विश्व दुग्ध दिवस पर सरस डेरी का नवाचार 

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 अस्पतालों में मरीजों और परिजनों को वितरित की छाछ-लस्सी

जोधपुर | बृजकिशोर पारीक

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सरस डेरी, जोधपुर ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शहर के प्रमुख अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को शीतल छाछ एवं लस्सी का वितरण किया। यह विशेष पहल सरस डेरी के प्रबंध संचालक अशोक सिंह भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के तहत मथुरादास माथुर अस्पताल, उमेद अस्पताल एवं महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छाछ-लस्सी वितरित की गई। इस सेवा कार्य को सरस डेरी के महेश गौड़ (मार्केटिंग मैनेजर), रविंद्र शेखावत, प्रवीण वैष्णव, जयपाल, नरेश एवं सरस डेरी की पूरी टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

महात्मा गांधी चिकित्सालय में वितरण कार्यक्रम डॉ. फतेह सिंह भाटी के मार्गदर्शन में किचन विभाग प्रभारी तेज कंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान सरस डेरी के प्रतिनिधियों ने तेज कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर मरीजों तक छाछ-लस्सी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।

तेज कंवर ने इस अवसर पर कहा कि अधिक मास सनातन धर्म में दान, धर्म और पुण्य का विशेष माह माना जाता है। ऐसे समय में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को शीतल पेय उपलब्ध कराना वास्तव में महादान के समान है। उन्होंने सरस डेरी की इस पहल को जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

कार्यक्रम के अंत में तेज कंवर ने प्रबंध संचालक अशोक सिंह भाटी एवं सरस डेरी की पूरी टीम का इस मानव सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

सेवा और संवेदना का संदेश

विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित इस विशेष अभियान ने न केवल दुग्ध उत्पादों के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति सरस डेरी की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

“दूध का दिवस, सेवा का मान — सरस ने बढ़ाया सम्मान”
“अधिक मास में शीतल दान — बना रोगियों का वरदान”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here