लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उन्हेल (झालावाड़)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डग क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वसुंधरा राजे का संगठन और प्रशासनिक अनुभव पार्टी की बड़ी ताकत है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश व्यास, नीरज सिंह मगसी, सुरेश सिंह बिलखेड़ी, गोकुल सिंह बिलखेड़ी, बूथ अध्यक्ष गोकुल सिंह, शिवनारायण बागरी, दिलीप जैन, कैलाश मेहर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और वसुंधरा राजे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
