Home latest वासुदेव देवनानी क्यों हुए भावुक!

वासुदेव देवनानी क्यों हुए भावुक!

0

पूर्व छावनी परिषद वॉइस चैयरमैन सोनी के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे देवनानी हो गए भावुक

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत)। खबर अजमेर जिले की नसीराबाद से हैं जहां राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व भाजपा पार्षद एवं पूर्व छावनी परिषद वॉइस चैयरमैन योगेश सोनी के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने नसीराबाद सोनी के निवास पर पहुंचे ,जहां देवनानी ने सोनी के स्वर्गीय पिता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि दी वही उन्होने पूर्व पार्षद योगेश सोनी बात करते हुए परिवार जनो से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार जनो को ढांढस बंधाया और उनके योगदान को याद किया। देवनानी ने कहा कि सोनी के पिता आरएसएस संगठन और भाजपा संगठन की रीढ़ थे और उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल है। वही दूसरी और सोनी के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वासुदेव देवनानी ने भावुक होते हुए उन्होंने कहा की सोनी के पिता के निधन से न केवल परिवार को बल्कि संगठन और मेरी भी व्यक्तिगत क्षति हुई हैं और सोनी के पिता मेरे परिवार के सदस्य के समान थे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version