टोल कर्मचारियों ने स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का करें उपयोग

राजसमन्द ।
राजसमन्द भीलवाड़ा टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार को लापस्या स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क चिन्हों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

टोल मैनेजर राकेश कुमार दायमा, रूट मैनेजर पांचू राम कुमावत और सुरक्षा प्रभारी प्रदीप सिंह ने छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरे, मोबाइल का प्रयोग करते समय सावधानियों आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को शिक्षाप्रद वीडियो क्लिप दिखाकर समझाया गया कि सुरक्षित वाहन संचालन कैसे किया जाए। साथ ही, उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित पर्चे वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य गोविंद व्यास ने टोल टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम स्कूली छात्रों के लिए बेहद लाभकारी हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर सौरभ दशोरा, किशन लाल गाडरी सहित स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here