लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी (नागौर) थांवला थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और भण्डारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। ग्राम आलनियावास में लुणी नदी क्षेत्र से लगभग 10 लाख रुपये कीमत की 1400 टन अवैध बजरी जब्त की गई।
पुलिस और माइनिंग/राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 10 अवैध बजरी भण्डारण/स्टॉक स्थानों की पहचान की और अवैध भण्डारण कर रहे एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की। ग्राम आलनियावास की जमीन खसरा नंबर 714, 739, 1418, 1119, 1281, 1211 पर यह बजरी भण्डारित की जा रही थी।
इस कार्रवाई को नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी व वृत्ताधिकारी जयप्रकाश बेनिवाल के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। थानाधिकारी अशोक झाझड़िया की अगुवाई में टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बजरी को जब्त किया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की।