लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी। नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने दो बिना नंबरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली से लगभग 12 टन अवैध बजरी, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये है, जब्त की है।
थांवला पुलिस निरीक्षक अशोक झाझड़िया ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मनोहर को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ संगठित अपराध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अवैध खनन में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम झाझर बावड़ी के क्षेत्र में गश्त के दौरान की, जहां उक्त ट्रैक्टर और ट्रॉली पकड़े गए।