लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी। समदड़ी क्षेत्र के देवड़ा गांव में सामाजिक और प्रशासनिक बंटवारे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी और उपसरपंच भंवरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में तहसीलदार शैतान सिंह भाटी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जंभेश्वर नगर और पुरोहितों की वास तथा देवासियों की वास को आदर्श नगर देवड़ा से नए देवड़ा में जोड़ने को लेकर बिश्नोई, देवासी और पुरोहित समाज में असंतोष फैल गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवड़ा गांव के कुछ परिवारों को सर्वे टीम द्वारा मूल देवड़ा गांव में स्थानांतरित किया गया, जबकि अन्य परिवार अब भी आदर्श नया देवड़ा में शामिल हैं। इससे समाज दो हिस्सों में बंट गया है और सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि:
-
SH66 के उत्तर दिशा में रहने वाले करीब 20 परिवारों को मूल देवड़ा में रखा गया है, जबकि उनका अधिकार आदर्श नया देवड़ा में होना चाहिए।
-
SH66 के दक्षिण दिशा के परिवारों को आदर्श नया देवड़ा में शामिल किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे हाई कोर्ट का रुख करने के साथ-साथ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।