लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पाली/सुमेरपुर ।
गुरजंट सिंह – धालीवाल मीडिया कोऑर्डिनेटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सुमेरपुर ब्लॉक की वन भूमि पर 12 हज़ार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम की पालना में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं पौधारोपण किया।
हर ग्राम सेवा शिविर में 75 पौधों का लक्ष्य
मंत्री कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पौधारोपण किया जा रहा है। सुमेरपुर पंचायत समिति की सभी 30 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सेवा शिविरों में 75 पौधे लगाए जा रहे हैं। अब तक जवाई बाँध, पोमावा, कोलीवाड़ा, गलथनी, बलाना, गोगरा, पावा और खिवंडी पंचायतों में वृक्षारोपण हो चुका है।
इनमें मुख्यतः खेजड़ी, बेर, जामुन, नीम और अमलतास के पौधे लगाए गए। मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और गोचर भूमि एवं सरकारी भूमि पर नमो पार्क विकसित करने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण मुक्त गोचर भूमि पर होगा वृक्षारोपण
मंत्री कुमावत ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई गोचर भूमि पर भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएँगे। साथ ही उन्होंने हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोलने का आह्वान किया।
आगामी शिविरों में पौधारोपण कार्यक्रम
रेंजर सुमेरपुर पुष्पेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंत्री कुमावत ने कोलीवाड़ा ग्राम की गोचर भूमि पर वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
आगामी तिथियाँ इस प्रकार हैं—
-
25 सितंबर: नेतरा, सिंदरू
-
26 सितंबर: नोवी, बांकली
-
27 सितंबर: दुजाना, खिमाड़ा
