Home latest पादूकलां व पादू खुर्द में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

पादूकलां व पादू खुर्द में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां।
ग्राम पंचायत पादूकलां एवं पादू खुर्द के राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर का निरीक्षण मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदनराम गोरा, सरपंच रामप्यारी देवी फडौदा एवं रामनिवास चौधरी ने किया।

योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया और सहायक विकास अधिकारी उदाराम चौहान ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व, पंचायतीराज, चिकित्सा, कृषि, ऊर्जा, सामाजिक न्याय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास सहित योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किए गए।

दी गई प्रमुख सेवाएँ

  • किसानों की गिरदावरी एप डाउनलोड

  • नामांतरण और निवास प्रमाण पत्र

  • स्वामित्व योजना में प्रॉपर्टी पार्सल वितरण

  • आधार सीडिंग और जनधन री-केवाईसी

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी से जुड़ी सेवाएँ

मौके पर रहे अधिकारी

शिविर में परिवर्तन अधिकारी रामजीवणराम बेनीवाल, विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया, सहायक विकास अधिकारी उदाराम चौहान और जगदीश प्रसाद माली, ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रशिका शर्मा, पशुधन सहायक सेठूराम सैनी, कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र बुढ़ानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version