लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सरेरी (भीलवाड़ा) में कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) चिकित्सालय की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्टाफ, कामगारों और उनके ईएसआई कार्डधारक परिवारजनों की जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयाँ वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ ईएसआई टीम के प्रमुख डॉ. शांतनु टांक और उनकी टीम ने दीप प्रज्वलन कर किया। संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी महेश बियानी ने डॉक्टरों का स्वागत एवं सम्मान किया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 125 कर्मचारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख पुष्पेंद्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर के दौरान आदेश आत्रे, धर्मेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, राकेश खटीक, अर्पित जैन सहित स्टाफ के कई सदस्य उपस्थित रहे।