लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य का स्टार्टअप इकोसिस्टम और मजबूत, 7,100 से अधिक स्टार्टअप्स को मिला 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिशा और नेतृत्व में राजस्थान तेजी से एक मजबूत स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। राज्य का प्रमुख iStart राजस्थान कार्यक्रम—जो एकीकृत स्टार्टअप प्लेटफॉर्म है—स्टार्टअप्स को मान्यता, प्रशिक्षण, फंडिंग और इनक्यूबेशन जैसी व्यापक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है।
iStart पोर्टल: वन-स्टॉप गेटवे
राज्य सरकार द्वारा संचालित iStart पोर्टल से जुड़कर अब तक 7,100 से अधिक स्टार्टअप्स को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला है। इस पहल के परिणामस्वरूप 42,500 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।
पोर्टल पर सरकारी अधिकारी, स्टार्टअप्स, मेंटर्स और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड उपलब्ध हैं।

क्यूरेट प्रोग्राम: स्टार्टअप्स का विशिष्ट रेटिंग सिस्टम
देश के अकेले स्टार्टअप रेटिंग तंत्र—Curate Program—के माध्यम से स्टार्टअप्स का मूल्यांकन किया जाता है।
इसके तहत:
-
उत्पाद और बिजनेस मॉडल की जांच
-
निवेश क्षमता की विस्तृत रिपोर्ट
-
सुधार के लिए बूट कैंप
-
इनक्यूबेशन और वित्तीय सहयोग
iStart Nest: देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
iStart Nest इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत स्टार्टअप्स को मुफ्त कार्यस्थल, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, मेंटरशिप, मार्केट लिंकिंग और निवेशक नेटवर्क जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
प्रमुख इनक्यूबेशन सेंटर:
-
Technopark (जयपुर) – देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
-
1.5 लाख वर्ग फुट स्पेस
-
700+ स्टार्टअप्स की क्षमता
-
-
भरतपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, पाली, चूरू में iStart Nest
-
कुल: 2000 सीटों की इनक्यूबेशन क्षमता
स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता
राज्य सरकार विभिन्न चरणों में सहायता प्रदान कर रही है:
-
आइडिया/प्रोटोटाइप चरण: ₹2.4 लाख (महिला स्टार्टअप्स: ₹3 लाख)
-
सीड फंड: ₹60 लाख तक
-
लोन: ₹2 करोड़ तक
-
इक्विटी सहायता: ₹5 करोड़ तक
-
ई-बाज़ार पोर्टल के माध्यम से 25 लाख तक के वर्क ऑर्डर
-
अब तक 30 करोड़ रुपये से अधिक के 168 वर्क ऑर्डर जारी
-
iStart Launchpad एवं अटल नवाचार कार्यक्रम
राज्य सरकार 33 जिलों में 65 iStart Launchpad Nest चला रही है, जहां छात्र उद्यमिता, रोबोटिक्स, कोडिंग, एग्रीटेक और उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
स्कूल स्टार्टअप प्रोग्राम
नवाचार को स्कूल स्तर पर बढ़ावा देने के लिए:
-
1.16 लाख से अधिक छात्र पोर्टल पर पंजीकृत
-
स्व-रोजगार एवं उद्यमिता प्रशिक्षण
-
प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरा करने पर प्रमाणपत्र
ग्रामीण iStart प्रोग्राम
ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से:
-
कृषि व ग्रामीण विकास क्षेत्र पर विशेष फोकस
-
800 से अधिक ग्रामीण स्टार्टअप्स पंजीकृत